Search for:

BVP - 15 August 2020 छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

भारत विकास परिषद् धनबाद उत्तर शाखा ने 15 अगस्त 2020 को देश के 74 वें स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर (कॉरोना काल के निर्देशों का पालन करते हुऐ) छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सृजन शोध संस्थान, सहराज गांव, गोविंदपुर में किया।
 
इस कार्यक्रम मै संस्थान के 6 छात्रों (3 छात्र एवम् 3 छात्राओं) को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इन सभी छात्रों ने कक्षा 10 में झारखंड बोर्ड से अपने स्कूल में 80 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त किए।
 
इस संस्थान के 43 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा में भाग लिया एवम् सभी छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 39 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कि।
 
इस कार्यक्रम में श्री दीपक रुइया, श्री हरि रंजन सिंह, डॉक्टर नीरज सिंह, श्रीमती सुधा रुइया, श्रीमती मिथिलेश रानी, तेजस रुइया, कुमारी तान्या एवम् कुमारी तनिष्का ने शाखा कि तरफ से उपस्थिति दर्ज कराई।

Read More>>>

BVP - Voice of Bharat Competition

Voice Of Bharat
Unlock your talent this lockdown ,
Be the “Voice of Bharat” of 2020 ,
मातृभूमि की बलिवेदी पर बलिदान हुए अमर शहीद जवानों के सम्मानार्थ आप अपनी आवाज़ [बालक,बालिकाओं की] भेज कर एकल गायन प्रतियोगिता के सहभागी बने।
सुनहरे अवसर का लाभ लेवे।
1) एकल गायन प्रतियोगिता मुख्यतः ३ भागों में आयोजित है, कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग एवम् विशेष / असामान्य बच्चों हेतु
२) कच्छा 8 तक कनिष्ठ, कच्छा 9 से 12 तक वरिष्ठ
३) किसी भी भाषा में देश भक्ति गीत अधिकतम 5 मिनटों का एकल विडियो बना कर निम्नलिखित facebook लिंक पर खुद से भेजे |
आप सभी से आग्रह है की संस्कार के इस पुनीत कार्य में बच्चों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें
Read More>>>
Upload Video Here>>>

BVP - Webinar on 'मेरे राम'

Bharat Vikas Parishad Dhanbad North Branch Organizes webinar on Zoom –

राष्ट्रीय युवा एवं नानाजी देशमुश पुरस्कार से सम्मानित श्री प्रदीप कौशिक जी की वाणी द्वारा

विषय : मेरे राम

Meeting Id : 718 0955 7471

Password : 12345

8th August 2020 Tuesday 05:40PM

Read More>>>
Join Meeting>>>
मेरे राम

BVP - Meeting on 31st July

इस बैठक मै श्री मान बाल्मीकि कुमार, श्री मान सचिदानंद पंडा, श्री मान दीपक रुइया, श्रीमती गीता दीदी, श्री मान मिथिलेश वर्मा, श्री मान पूर्णा खूंटियां, श्री मान ब्रह्मदेव साहू, सभी प्रांतों के सचिव, रीजन सचिव संस्कार, प्रांतीय संयोजक संस्कार ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। बैठक हरि रंजन सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रीय गीत गायन के साथ सम्पन्न हुई।

-हरि रंजन सिंह

दिनांक 31 जुलाई 2020 शाम 8 बजे पूर्वी रीजन संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत होने वाले ऑनलाइन कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु एक बैठक आहूत कि गई। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम् गायन से किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री सच्चिदानंद पंडा जी की अध्यक्षता में बैठक को अग्रसर किया गया। बैठक में ऑनलाइन एकल गीत प्रतियोगिता एवम् ऑनलाइन चित्र कला प्रतयोगिता की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। एकल गीत प्रतियोगिता की प्रगति के संबंध में श्री मान दीपक रुइया जी ने एवम् चित्र कला प्रतयोगिता के संबंध में श्री मान शैलेश शर्मा जी ने जानकारी साझा की। 

श्री मान बाल्मीकि कुमार जी ने सभी सदस्यों को इन कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल करने हेतू सहयोग करने का आवाहन किया। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को स हर्ष स्वीकार किया। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री सच्चिदानंद पंडा जी ने अपने संबोधन में ऑनलाइन भारत को जानो प्रतयोगिता को ब्रांच स्तर एवम् प्रांत स्तर पर आयोजित करने के लिए रूपरेखा बनाने पर जोर दिया। इसके लिए दीपक रुइया जी ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने की रूपरेखा बनाने का आश्वासन दिया। 

अगले सप्ताह इस संबंध में एक बैठक आहूत की जाने की जरूरत महसूस कि गई। श्रीमान बाल्मीकि कुमार जी ने शाखा स्तर पर संस्कार प्रभारी बनाने का पुरजोर तरीके से आग्रह किया। बैठक में पूर्वी रीजन के 8 प्रांतों के 19 सदस्यों ने भाग लिया। 

BVP - 57th Foundation Day

आज 10 जुलाई को भारत विकास परिषद् के 57 वे स्थापना दिवस पर धनबाद उत्तर शाखा ने ऑनलाइन राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन वेबिनार के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय सचिव श्री श्याम शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री एस एन पंडा, अतिरिक्त राष्ट्रीय सचिव श्री बाल्मीकि कुमार, राष्ट्रीय सचिव श्री बी डी साहू, श्रीमती गीता दीदी, दीपक रुइया, श्री विमल जैन, श्री हरि रंजन सिंह, श्री रमण सिन्हा जी, प्रो अरविंद कुमार मिश्रा,प्रो धीरज कुमार सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता 10 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगी। इसमें स्कूल के बच्चे जूनियर (क्लास 6 से 8)एवं सीनियर ( क्लास 9 से 12) ग्रुप में भाग लेंगे।
सभी शाखाओं के पदाधकारियों से अनुरोध है की अपनी शाखा के क्षेत्र मै आने वाले स्कूलों में इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बच्चो को प्रोत्साहित करे। आपके सहयोग की अपील करते है।


-हरि रंजन सिंह

BVP Dhanbad North - Mask Distribution

दिनांक २८.०६.२०२० दिन रविवार, भारत विकास परिषद् की धनबाद उत्तर शाखा ने डॉक्टर सूरज प्रकाश जी जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर मुफ्त मास्क वितरण का कार्य किया। लगभग 130 व्यक्तियों को मास्क का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अंदिला देवी जी , शाखा अध्यक्ष प्रो o Arvind Kumar Mishra Ji, सचिव प्रो धीरज कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव भारत को जानो श्री दीपक रुइया जी, क्षत्रिय सचिव श्री हरि रंजन सिंह, Dr Pankaj Mishra Ji, Dr Neeraj Kumar, Dr Satish, Pro. V K Saxena, Sri Alok Raut एवम् अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।

सदस्यों ने देश की वर्तमान परिस्थतियों मे डाक्टर सूरज प्रकाश जी के द्वारा दिखाए गए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

BVP Dhanbad North - वृक्षारोपण कार्यक्रम

भारत विकास परिषद् की धनबाद उत्तर शाखा ने दिनांक 28 जून 2020, दिन रविवार को बरतांड से बरवा अड्डा सड़क CIMFR के सामने divider area मे वृक्षारोपण का कार्य किया। इस जगह पर कनेर के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार मिश्रा सचिव प्रो धीरज कुमार जी,
वार्ड पार्षद श्रीमती अंदिला देवी जी राष्ट्रीय सचिव भारत को जानो श्री दीपक रुइया जी, क्षत्रिय सचिव श्री हरि रंजन सिंह, Dr Pankaj Mishra Ji, Dr Neeraj Kumar, Dr Satish, Pro. V K Saxena, Sri Alok Raut एवम् अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया। शाखा सदस्यों ने भविष्य में भी इस कार्यक्रम को पुनः करने के लिए संकल्प लिया एवं इस करोना कल में शाखा द्वारा सेवा के कार्यों को गति देने का आवाहन किया।

BVP - Webinar on International Yoga Day

Bharat Vikas Parishad Dhanbad North Branch Organizes webinar on Zoom –

Topic : International Yoga Day

Yoga Instructor : Hetal Parkheria , Anand Yog Dhara , Dhanbad

Meeting Id : 8635281871
Password : 1234

21st June 2020 Sunday 07:00 AM

Join Meeting>>>
Yoga Day